देहरादून
दिनांक: 23/03/2026 को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति द्वारा द्वारा थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वो कहीं नही मिली। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल मु0अ0सं0: 33/26 धारा 137(2 )बी एनएस पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक कर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से गुमशुदा नाबालिग के दिल्ली में होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती को दिल्ली से बरामद किया गया। पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वो अपने घर वालो की डांट से झुब्ध होकर घर से दिल्ली चली आई थी। युवती को सकुशल उसके परिजनांे के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा दून पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
*पुलिस टीम:-*
1- अ०उ०नि० मनोज कुमार
2- उ०नि० कृपाल सिंह ( ऑपरेशन स्माइल)
3- हे०कां० नीरज शुक्ला

More Stories
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यों हेतु ₹ 80.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति