
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू रुप से बनाए रखने एवं अपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत सभी अधिनस्थों को अपने अपने थाना क्षेत्र मे बाहरी राज्यो से निवासरत किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।
जिसके अनुपालन में आज दिनांक 06.04.2025 को कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मेहूँवाला माफी, लोहियानगर व ब्रहमपुरी मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग हेतु प्रभावी सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान करीब 483 किरायेदारो/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई, चैकिंग के दौरान सत्यापन नही करवाने वाले 87 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 08 लाख 70 हजार रूपये का माननीय न्यायालय के चालान किये गये।
उक्त सत्यापन मे संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक चेकिंग अभियान, नगर व देहात क्षेत्र में सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी आकस्मिक चैकिंग
नशे में दीवार पर चढ़कर हंगामा करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री धामी ने जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री