
देहरादून
उत्तराखंड में तीन आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। पत्रकार आशुतोष नेगी केस की मिस हेंडलिंग के बाद पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे पर गाज गिरी है और उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं अब तक पिथौरागढ़ में बतौर पुलिस कप्तान काम कर रहे लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया। जबकि चमोली में एसपी पद पर तैनात रेखा यादव पिथौरागढ़ की एसपी बनाई गईं हैं। उनकी जगह सर्वेश पंवार को एसपी चमोली का जिम्मा सौंपा गया है।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक