उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो कारों की भीषण टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत..3 लोग गंभीर

1375 views          

उत्तराखंड से आज एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सालियर ओवरब्रिज के पास वैगनआर कार और होंडा सिटी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा दिल्ली देहरादून हाईवे पर सालियर ओवरब्रिज के पास हुआ। एक वैगनआर कार मंगलौर कुमराडी से देहरादून जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही होंडा सिटी कार से वैगनआर कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैगनआर सवार की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, होंडा सिटी सवार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

About Author

           

You may have missed