पहाड़ में सड़कों पर दौड़ते बेलगाम वाहन मासूमों के लिए काल साबित हो रहे हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ का है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान 16 साल के यशराज के रूप में हुई। यशराज का परिवार घुपौड़ क्षेत्र में रहता है। वो शहर के दयासागर स्कूल में दसवीं में पढ़ रहा था। तीन साल पहले यशराज के पिता का देहांत हो गया था। तब से परिवार की जिम्मेदारी मां रेखा देवी के कंधों पर आ गई। बच्चों को पढ़ाने के लिए रेखा देवी मजदूरी करती है। जिंदगी मुश्किल जरूर थी, लेकिन रेखा देवी को लगा कि एक बार बच्चे पढ़-लिखकर कुछ बन जाएं, तो सारी मुश्किलें आसान हो जाएंगी।
रेखा देवी संघर्षों से जूझते हुए किसी तरह तीनों बच्चों को शहर में पढ़ा रही थी। बीते दिन रेखा का बेटा यशराज अपने साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर ऐंचोली की तरफ जा रहा था। जैसे ही स्कूटी प्लाजा होटल के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा होते ही यशराज नीचे गिर पड़ा। वो गंभीर रूप से घायल था। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अफसोस कि वो बच नहीं सका। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी में पीछे बैठे साथी की जान भी बड़ी मुश्किल से बच सकी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर सड़क पर रेत जमा थी, जिस वजह से हादसा हुआ। इस हादसे से यशराज के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक छात्र यशराज के स्कूल में शोक सभा भी आयोजित की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
More Stories
धामी सरकार का ’’नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प’’ होगा साकार, स्वास्थ्य विभाग ने तेज़ की कार्रवाई बिना पंजीकरण के चल रहे केंद्रों को चिन्हित कर किया जाएगा बंद, आर्थिक दंड सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी- डॉ आर राजेश कुमार
सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड, एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 5 लाख पौधे, हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ की थीम पर मनेगा हरेला पर्व
ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस को मिली बडी सफलता, साधु-संतो के भेष में घूम रहे अन्य राज्यो के 20 से अधिक ढोंगी बाबाओं सहित कुल 25 ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार, बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार