coronavirus

उत्तराखंड में आज कोरोना के 353 मामले, 06 मौतें, 398 रिकवर

529 views          

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 353 मामले सामने आए हैं, जबकि 06 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं एक बार फिर आज बैकलॉग मौतों के 06 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज 398 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 3,572 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 37 हजार 802 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 21 हजार 462 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 6,997 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 39 रह गई है। वहीं आज 27,906 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

आज जिलेवार आंकड़े:

  • अल्मोड़ा 20
  • बागेश्वर 02
  • चमोली 09
  • चम्पावत 07
  • देहरादून 75
  • हरिद्वार 94
  • नैनीताल 30
  • पौड़ी 27
  • पिथौरागढ़ 24
  • रुद्रप्रयाग 15
  • टिहरी 20
  • उधमसिंह नगर 10
  • उत्तरकाशी 20

वहीं प्रदेश में आज 06 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आये हैं और 02 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 413 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 71 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

About Author

           

You may have missed