देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 353 मामले सामने आए हैं, जबकि 06 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं एक बार फिर आज बैकलॉग मौतों के 06 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज 398 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 3,572 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 37 हजार 802 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 21 हजार 462 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 6,997 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 39 रह गई है। वहीं आज 27,906 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 20
- बागेश्वर 02
- चमोली 09
- चम्पावत 07
- देहरादून 75
- हरिद्वार 94
- नैनीताल 30
- पौड़ी 27
- पिथौरागढ़ 24
- रुद्रप्रयाग 15
- टिहरी 20
- उधमसिंह नगर 10
- उत्तरकाशी 20
वहीं प्रदेश में आज 06 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आये हैं और 02 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 413 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 71 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित