रामनगर
सोमवार की देर रात रामनगर के कॉर्बेट से सटे वन प्रभाग के कोसी रेंज क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 309 पर स्थित मोहान एवं धनगढ़ी नाले के बीच एक बाघ ने इलाके में घूमने वाले एक विक्षिप्त व्यक्ति पर हमला बोलते हुए उसे अपना निवाला बना दिया .घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने इलाके में गश्त करते हुए जंगल में विक्षिप्त व्यक्ति के शव को खोजने के लिए अभियान चलाया .जिसमे विक्षिप्त व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह वन कर्मियों ने जंगल से बरामद कर लिया .घटना की जानकारी देते हुए डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि यह विक्षिप्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से इसी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था. जिसे कई बार कर्मचारियों द्वारा जंगल में जाने से भी रोका गया. लेकिन कल रात बाघ के हमले के बाद इस विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि विक्षिप्त व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच