
ऋषिकेश
गुमानीवाला निवासी चंद्रमोहन पांडेय ने नकली नोटों से सामान खरीदने के मामले में श्यामपुर चौकी में तहरीर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक युवक दो हजार का नकली नोट देकर उसकी दुकान से सामान खरीदकर ले गया।
ऋषिकेश के श्यामपुर में नकली नोट छाप कर बाजार में दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी करने वाले तीन इंजीनियरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। ठग गुमानीवाला की एक दुकान पर नकली नोट चलाते हुए पकड़े गए। आरोपी प्रिंटिंग मशीन से नकली नोट छापकर दुकानों से सामान की खरीदारी करते थे।
सोमवार को गुमानीवाला निवासी चंद्रमोहन पांडेय ने नकली नोटों से सामान खरीदने के मामले में श्यामपुर चौकी में तहरीर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक युवक दो हजार का नकली नोट देकर उसकी दुकान से सामान खरीदकर ले गया। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की।
मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शाम को ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना मंडी मोहल्ला माता गढ़ निवासी आरोपी नीरज को गुमानीवाला में जंगलात चौकी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान नीरज ने बताया वह सुनील और रोशन जोशी तीनों दोस्त हैं। बताया तीनों ने बीटेक कर रखा है और बेरोजगार हैं। सभी दोस्त रोशन जोशी के देहरादून पटेलनगर स्थित निरंजनपुर वसुंधरा विहार के लेन नंबर दो मकान में रहते हैं।
आरोपी नीरज ने बताया कि रोशन जोशी लैपटॉप, स्कैनर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापता है। तीनों अलग-अलग क्षेत्रों में नकली नोटों से दुकानों में खरीदारी करते हैं। सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया इसके बाद पुलिस ने चमोली थाना थराली के गांव सुना से रोशन जोशी और सहारनपुर के थाना सरसावा के शाहजहांपुर गांव निवासी सुनील को निरंजनपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो-दो हजार के चार नकली नोट, दो लैपटॉप, एक स्कैनर, एक प्रिंटर, एक एडॉप्टर मय चार्जर बरामद किया है।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल