हरिद्वार
उत्तराखंड में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। आरोप है कि उसका बाॅस उसे मीटिंग के नाम पर हरिद्वार लेकर आया। जहां एक फ्लैट में युवती को शराब पिलाकर उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित अनिल ठाकुर और उसके दोस्त राहुल उर्फ आसिफ निवासी महालक्ष्मी एनक्लेव करावला नगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता दिल्ली में नजफगढ़ क्षेत्र की निवासी है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात एक युवती ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। युवती ने बताया कि वह नजफगढ़ दिल्ली की रहने वाली है और श्री साईं डैमेज फूड रिसाइकल कंपनी दिल्ली में काम करती है।
युवती का आरोप है कि 28 अगस्त की शाम उसके बॉस अनिल उसको उनके फ्लैट पर ले आए। दोनों अलग अलग कमरों में रुके थे। रात में करीब 11 बजे राहुल, फुरकान और मोमिन खाना लेकर आए। आरोप है कि खाने के दौरान इन लोगों ने शराब पीने के लिए जिद की। इन लोगों के बहुत ज्यादा कहने पर पीड़िता ने शराब पी ली। जिसके बाद उसे नशा होने लगा। खाने और ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाए जाने के कारण युवती को चक्कर आने लगा। पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि अनिल और राहुल उर्फ आसिफ ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए आप्रकृतिक यौन संबंध बनाए।

More Stories
गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक, 6 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार