हरिद्वार: कलियर विधानसभा के गांव में एक मगरमच्छ के घुस आने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ के गांव में आने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
मगरमच्छ के गांव में घुसने की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के एसआई नरेंद्र कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को कड़ी मशककत के बाद पकड़ा। मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद टीम ने उसको श्यामपुर के जंगल में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एसआई नरेंद्र सैनी ने बताया है कि ढधेरी ख्वाजीपुर गांव में एक मगरमच्छ के आने सूचना पर गांव में पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़कर श्यामपुर के जंगल बाणगंगा में छोड़ दिया गया है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार