डोईवाला
जोलीग्रांट एयारपोर्ट पर आज टेक्सी यूनियन के सद्स्य को बाहरी टैक्सी का विरोध करना उस समय भारी पड़ गया जब एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान ने टैक्सी यूनियन के सद्स्य की पिटाई कर दी।
टैक्सी यूनियन के सद्स्य की पिटाई का मामला देखते ही देखते तूल पकड़ गया और एयरपोर्ट पर टैक्सी यूनियन के सैकड़ों लोगों ने पिटाई के आरोपी जवान के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर टैक्सी का संचालन ठप कर दिया और कारवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
घटना की जानकारी मिलते ही डोईवाला कोतवाली के एसएसआई राकेश साह और जोली ग्रांट पुलिस चौकी के इंचार्ज उत्तम रमोला पुलिस के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे और टैक्सी यूनियन के लोगों ने बात की।
इसी बात को लेकर टेक्सी चालक यूनियन ने एयारपोर्ट पर सी आई एस एफ जवानो के खिलाफ नारे बाजी करते हुए उन्हें बर्खास्तगी की मांग करते हुए जाम कर नारे बाजी की गई और घंटो तक सी आई एस एफ के जवानो के खिलाफ विरोध किया गया इस दौरान टेक्सी यूनियन ने आरोप लगते हुए कहा की एयर पोर्ट पर कार्य रत सी आई एस एफ के जवान टेक्सी चलको से ऐसे व्यवहार कर रहे जैसे वह आतंकवादी ही कुछ समय पूर्व भी सी आई एस एफ के जवानों द्वारा इसी तरह अभद्रता की गई थी हम इन जवानों की बर्खास्तगी की मांग करते है। तो वही खबर लिखें जाने तक सी आई एस एफ के जवान की बरखास्तगी की कारवाही शुरू हो चुकी है।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं