देर रात्रि में हुड़दंग मचाना हुआ भारी, दो हुड़दंगियों को किया गया गिरफ्तार*
दिनांक 15/16-04-2023 को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मय हमराह उ0नि0 कुसुम पुरोहित मय हमराह/चालक का0 907 सुनील कुमार के रात्रि में हुड़दंगियों/शराबियों के विरुद्ध प्रचलित अभियान के सन्दर्भ में द्वारिका स्टोर ई0सी0 रोड पर चैकिंग करा रहे थे कि समय करीब 01.10 बजे एक वाहन स्कूटी सं0- UK07DE-0327 को जिसमें एक लड़का व एक लड़की सवार थे, जिन्होंने हेल्मेट नहीं पहना था व बहुत तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए क्रॉस रोड तिराहे की तरफ आ रहे थे, जोकि संदिग्ध प्रतीत होने पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा वास्ते चैकिंग/पूछताछ हेतु उनको रुकने का इशारा किया गया तो स्कूटी उपरोक्त के चालक ने स्कूटी को नहीं रोका और स्कूटी को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला की ओर ऊपर चढ़ाते हुए टक्कर मार दी जिनके द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश की तो वाहन में पीछे बैठी लड़की द्वारा प्रभारी निरीक्षक को पकड़ने की कोशिश की तो पीछे बैठी लड़की द्वारा प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को धक्का देकर स्कूटी चालक को कहा गया कि स्कूटी को भगा ले ये हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते व प्रभारी निरीक्षक को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गये जिससे उनकी जान भी जा सकती थी। उक्त घटना को करते हुए स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया व स्कूटी चालक व स्कूटी पर पीछे बैठ लड़की सड़क किनारे नाली में गिर पड़े जिसमें उनको हल्की चोटें आयीं।
उक्त घटना से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के दाहिने हाथ व बांये घुटने में काफी चोटें आयीं जिस पर मेडिकल करवाया गया। हमराहीयानों की मदद से स्कूटी सवार लड़का तथा लड़की से इनका नाम पता पूछा गया तो लगातार अपना अपना नाम बदल-बदल कर बताया जा रहा था जिस पर सख्ती से पूछने पर स्कूटी चालक द्वारा अपना नाम वंशदीप थापा पुत्र अमर थापा निवासी- अनारवाला, जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष व युवती द्वारा अपना नाम आशिमा चौधरी पुत्री शिव शंकर चौधरी निवासी- अनारवाला, जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष बताया।
चूंकि दोनों पकड़े गये दोनों लड़का व लड़की द्वारा अपना नाम पता लगातार बदला जा रहा था, अतः धारा 41 सीआरपीसी का पालन करते हुए दोनों को उनके जुर्म धारा 186/279/332/336/353 भादवि से अवगत कराते हुए समय 01.35 बजे हस्ब कायदा हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 73/2023 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिनको न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून भेजा गया।
*नाम व पता अभियुक्त-*
*1- वंश पुत्र अमर थापा निवासी- अनारवाला, जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष *
*2-आशिमा चौधरी पुत्री शिव शंकर चौधरी निवासी- अनारवाला, जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष*
*घटना में प्रयुक्त वाहन*
स्कूटी सं0- UK07DE-0327

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री