उत्तरकाशी
जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धोतरी रोतलधार नामक स्थान के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 03 स्थानीय युवक सवार थे। धोतरी रोतलधार नामक स्थान के पास स्कूटी अनियंत्रित होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे तीनों युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त तीनों शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाया गया व उसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश