देहरादून
अमित यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी चंदननगर रेस्ट कैंप देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी की दिनांक 02/05/24 को दोपहर उनकी दुकान पर जॉनी सिंह नाम का पुलिसकर्मी, जो पुलिस लाइन देहरादून में तैनात है, आया तथा उसके द्वारा अपनी सास की तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए वादी से 49000/- ₹ अपने खातों में ट्रांसफर करने तथा वादी को उसके एवज में कैश पैसा देने की बात कही गई, परंतु पैसा ट्रांसफर करने के बाद उक्त पुलिसकर्मी द्वारा वादी को पैसे ना देकर लगातार टालमटोल किया गया। पुरुषकर्मी के विरुद्ध प्राप्त उक्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उसे निलंबित कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल कोतवाली नगर में उक्त पुलिस कर्मी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 223/24 धारा 406/420 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री