देहरादून
देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी प्रेम नगर गेट के सामने पेट्रोल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। सड़क के बीचो-बीच गुजर रहे टैंकर में लगी आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर कर लोगों को टैंकर से दूर खदेड़ा ।
रोड के बीचो-बीच जल रहे पेट्रोल के इस टैंकर की तस्वीरो ने रहागीरों को दहशत में डाल दिया।
आग टैंकर के अगले हिस्से में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। गनीमत यह रही की पेट्रोल के इस टैंकर में पर्याप्त अग्नि नियंत्रण यंत्र होने की वजह से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया । अगर आग पीछे टैंकर तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है,घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि केहरी गांव, लॉ कॉलेज के पास मुख्य हाईवे पर पैट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई है, सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून, सेलाकुई तथा ओ0एन0जी0सी0 से दमकल के वाहन तथा NDRF की टीम मौके पर पहुँची तथा मुख्य हाईवे पर दोनो ओर से रूट डायवर्ट करते हुए घटनास्थल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया। दमकल के वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टैंकर में लगी आग पर समय रहते काबू पाया गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के कारणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त पैट्रोल टैंकर में 14 हजार लीटर पैट्रोल भरा हुआ था। दमकल कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया, अन्यथा बडी अनहोनी घटित हो सकती थी। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक