देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्थित सभी हॉस्टलों/पीजी मे आकस्मिक चैकिंग कर उपद्रवी छात्रों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
उक्त आदेश के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित हॉस्टलों/ पीजी, जिनकी स्थानीय लोगो के माध्यम से शिकायतें आ रही थी, की आकस्मिक चेकिंग हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर पर 04 अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत उक्त हॉस्टलों/पीजी में आकास्मिक चेकिंग की कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न हॉस्टलों/पीजी में रह रहे लगभग 200 छात्रो व हॉस्टल संचालकों के पुलिस द्वारा ड्रग्स का सेवन/ब्रिकी करने की सूचना मिलने पर अथवा किसी भी छात्र के उपद्रव, गुटबाजी व अन्य अपराधिक गतिविधयों में लिप्त रहने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर संबंधित छात्र के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु शिक्षण संस्थान को भी रिपोर्ट प्रेषित करने के संबंध में चेताया गया। इस दौरान सभी संचालको को हॉस्टलों/पीजी में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने, छात्रो का पीजी से आने जाने का विवरण रजिस्टर में अकिंत करने के निर्देश दिये गये।
आकास्मिक चैकिंग के दौरान 06 होस्टल/पीजी संचालको द्वारा अपने वहाॅ रह रहे छात्रों का सत्यापन नही कराये जाने पर उनका पुलिस एक्ट में चालान कर 60,000/- रूपये का जुर्माना किया गया।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री