जोशीमठ: हेमकुंड साहिब-लोकपाल की यात्रा एकबार फिर शुरू हो गई है। मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया।
मौसम विभाग की भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी के बाद बीते दिनों हेमकुंड साहिब-लोकपाल की यात्रा रोकी गई थी। श्रद्धालुओं को घांघरिया व गोविंदघाट में रोका गया था, लेकिन मौसम साफ होने के बाद दोबारा यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार यात्रा दोबारा शुरू होने के बाद घांघरिया से करीब 450 एवं गोविंदघाट से करीब 535 श्रद्धालु हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना हुए।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च