देहरादून
राजधानी में पिछले दो महीने से वायरल और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां वायरल का मरीज न हो। उधर डॉक्टर्स के यहां भी मरीजों की भरमार है। डॉक्टरों ने भी हिदायत है कि इस समय इन बीमारियों से बचने का बचाव ही एक रास्ता है ।
डॉ आई एच अंसारी,फिजीशयन
वरिष्ठ फीजीशियन डॉ आई एच अंसारी का भी कहना है कि डेंगू और वायरल से बचने का एकमात्र उपाय है कि अपने आसपास साफ सफाई रखे पानी को जमा न होने दे नालियों की सफाई भी जरूरी है। डॉ अंसारी ने बताया कि इन दिनों पीलिया के मरीज भी आ रहे है वही बुखार उतारने के बाद हाथ पैरों के जोड़ो में दर्द की शिकायत आ रही है साथ ही चिकन गुनिया के पॉजिटिव मरीज भी आ रहे है। डॉ अंसारी का कहना है कि वैसे डेंगू बीमारी का समय लगभग खत्म है लेकिन फिर भी ठंड से बचाव जरूरी है। वही खाने पीने का विशेष ध्यान रखे तरल पदार्थ जैसे पानी,इलेक्ट्रोल, नारियल का पानी,फल,ग्लूकोज इत्यादि ज्यादा मात्रा में ले।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति