देहरादून
पुलिस को सिरवाल गढ़ में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था, चूंकि यह महिला नेपाल मूल की थी और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली थी इसलिए शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई थी ।
हालांकि इस केस को सुलझाने के बाद खूनी की जो पहचान हुई है उसने पुलिस को भी अचंभित कर दिया है
इस खून की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि आर्मी में क्लीमेनटाउन देहरादून में लेफ्टीनेंट कर्नल के पद पर तैनात एक अफसर है और यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है , कई घंटे मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद खूनी कर्नल को उसके घर पंडितवाड़ी प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खून प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है , मृतक श्रेया आरोपी को सिलीगुढ़ी के एक डांस बार में मिली थी , जिसके बाद तीन साल उनका अफेयर चलता रहा , देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद खूनी कर्नल श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया जहां उसके लिए फ्लैट भी किराए पर आरोपी ने लिया था ,
आरोपी रमेंदु उपाध्याय ने बताया कि श्रेया अक्सर उसे पत्नी का दर्जा देने के लिए दबाव बनाया करती थी जिस से परेशान होकर उसने श्रेया के मर्डर का प्लान बनाया , राजपुर रोड के एक क्लब में श्रेया को शराब पिलाकर थानों रोड पर लेकर गया जहां हथौड़े से श्रेया के सर पर वार कर खूनी कर्नल ने मृतका को मौत के घाट उतार दिया ।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री