निलेश आनंद भरणे, डीआईजी, कुमाऊँ
हल्द्वानी
हल्द्वानी में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्या के मामले में किच्छा के रहने वाले अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। तीन नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की अशरफ उर्फ भूरा नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी,जिसके बाद वह फरार हो गया था, मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने को लेकर पुलिस के ऊपर काफी दबाव था। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की कई सारी टीमें इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी, डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ उर्फ भूरा ने शंकर बिष्ट के घर में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है।इसलिए लूट की योजना बनाकर तीन नवंबर की सुबह 11:30 बजे घर में घुस गया, जिसके बाद इसके द्वारा नीचे के कमरे से लेकर दो मंजिल के कमरे में लूट की घटना को अंजाम दिया गया, मृतका ममता बिष्ट हत्यारे को अच्छी तरह से जानती थी, इसलिए उसने उसको घर में आने दिया, इस बात का फायदा उठाकर हत्यारे अशरफ उर्फ भूरा ने ममता बिष्ट की हत्या की और घर में रखे सोने के आभूषण चोरी किए, जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री