बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द के लिये उनका आभार व्यक्त किया। बंगाली समुदाय की प्रमुख मांग थी कि विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाय जिसकी वे वर्षों से मांग कर रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, बंगाली महासभा से कार्तिक राय, संजय बाचाड, देवु मण्डल, योगेन्द्र रावत, लिलिमा, मोहित बिष्ट, दयानंद तिवारी, अजय कठायत, हरजीत कम्बोज, मीनाक्षी बिस्वास, प्रसांत मण्डल, अशोक माली, परिमल, पंकज बसु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड : अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की
मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयार : मुख्य सचिव