देहरादून
जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद में खाद्य सामग्री की दुकानों पर साफ सफाई एवं गुणवत्ता मानकों का परिपालन करवाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम एवं खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पलटन बाजार स्थित मांस की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 दुकानों पर स्वच्छता व्यवस्था मानकों के अनुसार न पाए जाने पर संबंधित दुकान स्वामियों का चालान करते हुए 7 हजार का अर्थदंड वसूला गया। साथ ही संबंधित दुकानों के स्वामियों को मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए तथा अनियमितता की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम, खाद्य निरीक्षक देहरादून आदि उपस्थित थे।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च