थाना पटेलनगर की पुलिस टीम को सामाजिक कार्यकर्ताओं व मुखबिरों से सूचनस मिली कि जीएमएस रोड स्थित मुस्कान स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य चल रहा है ।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और एक ग्राहक बनाकर व हिदायत देकर स्पा सेन्टर में भेजा । जिसके द्वारा अपने मोबाईल फोन से मिसकॉल का इशारा दिया गया जिस पर मुस्कान स्पा सेन्टर में दबिश दी गई तो स्पा सेन्टर में बने केबिन के अन्दर एक महिला पीडिता आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई ।
स्पा सेन्टर की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक वस्तुयें व स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार से कमाये गये 6600 रूपये नगद व एक रजिस्ट्रर बरामद किया हुआ । पीडिता के अतिरिक्त स्पा सेन्टर में स्पा संचालिका मुस्कान पत्नी स्माईल अलवी व एक अन्य महिला व एक पुरूष मौजूद मिले । स्पा सेंटर के रजिस्टर को चैक करने पर रजिस्टर में ग्राहको का विवरण अंकित होना नही पाया गया । स्पा सेन्टर के अन्दर लगे कैमरों की रिकार्डिंग हेतु डीबीआर का लगा होना नही पाया गया । स्पा संचालिका मुस्कान को धारा 3/4/6/7 अनैतिक देह व्यापार मे गिरफ्तार किया गया । पीडिता व अन्य महिला व पुरूष को बाद पूछताछ अपराध में लिप्त न होने पर छोडा गया । उक्त संबध में स्पा संचालिका मुस्कान व उसके पति स्माईल अलवी के विरूद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0 523/2021 धारा 3/4//6/7 अनैतिक देह व्यापार अधि0 1956 पंजीकृत किया गया । संचालिका मुस्कान को आज मा0 न्यायालय पेश किया गया जिसे मा0 न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार भेजा गया ।
मुस्कान स्पा सेंटर की संचालिका मुस्कान द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अपने पति स्माईल अलवी के साथ विगत 01 वर्ष से मुस्कान स्पा सेन्टर का संचालन कर रही है । वह अपने पति के साथ मिलकर भोली-भाली गरीब, मजबूर लडकियो व महिलाओं को उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उनसे जबरदस्ती देह व्यापार का काम करवाती आ रही है । उनके द्वारा ग्राहकों से स्पा सेन्टर मे प्रवेश का शुल्क 600 रूपये व लडकी से शारिरीक संबध बनाने के एवज में 1000-1500 रूपये लिये जाते है । जिसमे से आधा हिस्सा लडकियों को दे दिया जाता है । लडकियो को बदल बदल कर काम पर रखा जाता है । भुगतान आनलाईन व कैश के माध्यम से किया जाता है । आज भी पीडित लडकी को उसके द्वारा शारिरीक संबध बनाने हेतु ग्राहक के पास भेजा था ।
More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी