देहरादून
आखिरकार कोरोनेशन अस्पताल में बने आईसीयू को मंत्री का समय मिलने के बाद उसे मरीजों के लिए खोल ही दिया गया।। जी हां लगभग 3 माह पूर्व बनकर तैयार हुए कोरोनेशन अस्पताल के आईसीयू को स्टाफ ना मिलने के चलते बंद ही रखा गया था अब स्वास्थ्य मंत्री ने पहल की तो स्टॉफ भी मिला और मरीजों को सुविधा भी मिल जाएगी।। दरअसल करोड़ों की लागत से तैयार हुए आईसीयू के लिए पहले मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में आईसीयू संचालित होने के बाद राहत मिल जाएगी।। लेकिन सवाल उठता है कि जब आईसीयू बनकर तैयार हो गया था तो इतना समय स्टाफ की तैनाती में क्यों लगाया गया।। हालांकि विभागीय मंत्री इस पर अलग ही तर्क देते दिखाई दिए उन्होंने कहा कि अब टेक्निकल स्टाफ की तैनाती के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जहां पर भी इस प्रकार के उपकरण लग रहे है वह संविदा पर ही टेक्निकल स्टाफ की तैनाती करवा दी जाए जिससे लोगों को सुविधाओं का लाभ मिल सके ।।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं