देहरादून
सहस्त्रधारा के ग्राम ब्रह्मपुरी में आज देर शाम आई आपदा के बाद करीब एक दर्जन मकानों को भारी क्षति हुई है जिसमें दो महिलाएं और कुछ गाय भैंसों के दबे होने की सूचना के बाद एसडीआरएफ,तहसीलदार,पटवारी और एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य को शुरू कराया। घरों में रह रहे लोगों को बमुश्किल रेस्क्यू किया गया। एक महिला बुधेश्वरी क्षेत्री पत्नी चंद्र बहादुर निवासी ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा थाना राजपुर देहरादून मलबे में फस रखी थी जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाल लिया गया । आपदा के चलते सड़क मार्ग भी अवरुद्ध रहा। मौके पर तीन जेसीबी को लगाकर सड़क को खोलने का प्रयास जारी है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार