देहरादून
आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त आदेशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार हुड़दंगियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 06/04/24 को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में मोहब्बेवाला आरटीओ चेक पोस्ट के पास 02 व्यक्तियों असलम तथा शोएब हुसैन द्वारा सड़क पर आने जाने वालों लोगो पर टिप्पणिया की जा रही थी, जिन्हें मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया तो उक्त दोनों व्यक्ति मौके पर उग्र होकर चिल्लाने लगे तथा मौके पर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा शांति भंग होने की संभावना के दृष्टिगत 151 crpc में गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- असलम उर्फ मोनू पुत्र फारूक अब्दुल्ला निवासी मोहब्बेवाला निकट आरटीओ चेक पोस्ट, थाना क्लेमेंटटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष
2- शोएब हुसैन पुत्र इरशाद निवासी मोहब्बेवाला निकट आरटीओ चेकपोस्ट, थाना क्लेमेंट टाउन, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री