रायवाला,,,
थाना रायवाला क्षेत्र में खांड गांव के पास रात लगभग 8:00 बजे सड़क पार कर रहे गुलदार की एक ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर से ऑटो पलट गया जिससे उसमें बैठे व्यक्ति की मौत हो गई तो वही बुरी तरह से घायल गुलदार ने भी दम तोड़ दिया। ऑटो में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सूचना पर थानाध्यक्ष रायवाला मय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
उपरोक्त दुर्घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि एक बिक्रम/थ्री व्हीलर ऋषिकेश से सवारी लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। रायवाला क्रॉस करते ही खांड गांव से आगे मोतीचूर जंगल के पास अचानक जंगल की ओर से गुलदार आने के कारण ऑटो/थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक के पास बैठे व्यक्ति की सिर पर गंभीर चोट आने से मृत्यु हो गई। तथा गुलदार की रोड़ क्रॉस करते हुए अन्य वाहन से टकराने के कारण मृत्यु हो गई। उपरोक्त घटना में चालक को भी चोटे आई हैं ऑटो में बैठी हुई जम्मू कश्मीर की दो सवारी सुरक्षित है।
मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है और चालक एवं उसके साथ बैठे हुए सवारी को राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है चालक आनंद पुत्र ओमप्रकाश निवासी शांति नगर ऋषिकेश उम्र 25 वर्ष की हालत ठीक है परंतु मृत व्यक्ति की जानकारी नही हो पाई है। मृत व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं