हल्द्वानी
पौड़ी की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को लेकर राज्य भर में आक्रोश चरम पर है। विभिन्न संगठनों द्वारा हत्यारोपी पुलकित आर्य और उसके मैनेजर साथी सौरभ भाष्कर और अंकित गु्प्ता को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठ रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी में विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने तिकोनिया चौराहे से एसडीएम कोर्ट तक नंगे पैर चलकर जघन्य हत्याकांड का विरोध किया और अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि उत्तराखंड में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात तो सरकार जरूर करती है, लेकिन यहां हकीकत में बेटियां सुरक्षित नहीं है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें और दोबारा से देवभूमि में शर्मसार करने वाली घटना दुबारा न हो सके।

More Stories
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित