पथरी
थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटारपुर के शिवमन्दिर में मुख्य पुजारी ओमपुरी जी को अज्ञात बदमाशो द्वारा मारपीट कर बन्धक बनाकर मन्दिर से नगदी व एक सामान का बक्सा लूट कर ले गये साथ ही मंदिर परिसर में आगजनी भी की गयी थी।
उक्त सम्बन्ध में थाना पथरी पर गंभीर धाराओं में मु0अ0स0 632/22 धारा 452, 342, 323, 427, 436, 323, 506, 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पथरी पुलिस एवं सीआईयू रुड़की की विभिन्न टीमों की दिन-रात की मेहनत एवं मुखबिरों के बिछाए हुए जाल में फंसते हुए एक मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक 16.11.22 को भट्टा तिराहे पर अभियुक्त
1. दिनेश पुत्र राम स्वरुप नि0 फेरुपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
2.आकाश पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम विशनपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
3. संजीव उर्फ संजू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम विशनपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को पुलिस टीम द्वारा दबोचा गया। मौके पर ली गई जामा तलाशी पर घटना के दिन लूटे गये ₹64010/- , 02 अवैध तमन्चे (315 बोर) व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
साथ ही अभियुक्तगण की निशांदेही पर लूटे गये बक्से व सामान को भी बरामद किया गया।
*ऐसे देते थे घटना को अंजाम*
अभियुक्तगण पिछले 4-5 दिन से साथ मिलकर प्लम्बर का कार्य कर रहे थे और लगातार शिवमन्दिर कटारपुर में काम के बहाने से अंदर जा रहे थे ताकि किसी को शक न हो और पुजारी जी से मन्दिर में परदे व नल फिटिंग की बात कर रहे थे इसी बहाने कहां क्या रखा है आने जाने के कौन कौन से रास्ते हैं इसकी रेकी भी कर रहे थे।
इसी दौरान अभियुक्तों द्वारा मन्दिर में रखे पुजारी जी के बक्से एवं बक्से की विशेष देखरेख को देखकर, लूट की योजना बनाई और उक्त घटना को अन्जाम दिया।
नोट– पकड़े गए अभियुक्तगण से बरामद अवैध तमन्चे व कारतूस के सम्बन्ध में अलग से अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
विधिनुसार कार्रवाई उपरांत अभियुक्तगण को मा0न्यायालय पेश किया जायेगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. दिनेश पुत्र राम स्वरुप नि0 फेरुपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
2. आकाश पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम विशनपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
3. संजीव उर्फ संजू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम विशनपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
*बरामदगी*
1. 02 तमन्चा 315 बोर मय
04 अदद जिन्दा कारतूस
2. लूटे गये ₹ 64010/-
3- घटना में प्रयुक्त मो0सा0 न0 UA 08 E8827
4- सामान का बक्सा (पूरे सामान समेत)
*पुलिस टीम -*
1- थानाध्यक्ष पथरी – पवन डिमरी
2- उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह नेगी
3- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
4-का0 1574 नारायण
5-का0 1067 दौलत
6-का0 581 रमेश शर्मा
*सी0आई0यू टीम रुडकी*
1- उ0नि0 जहाँगीर अली — प्रभारी सी0आई0यू0 रुडकी
2- हे0का0 अहसान अली
3- का0 अशोक
4- का0 सुरेश रमोला
5- का0 रविन्द्र खत्री
6- का0 महिपाल तोमर
7- का0 नितिन कुमार

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री