हरिद्वार
हरिद्वार के बहादराबाद थाने में चल रहे कांग्रेसियों के धरने में अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हो गए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री पूरी रात धरने पर डटे रहे और मांगे पूरी ना होने तक धरना खत्म ना करने की बात कही। आपको बता दें कि हरिद्वार ग्रामीण की कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू किया था। जिसके बाद कांग्रेस के अन्य विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और फिर खुद हरीश रावत धरने में शामिल होने बहादराबाद थाने पहुंचे। हरीश रावत ने कहा कि प्रशासन जिद पर अड़ा हुआ है। पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए मुकदमे वापस लेने होंगे। जब तक ऐसा नही होता धरना ऐसा ही जारी रहेगा।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश