चमोली
जनपद नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों में मलवा आ गया है जिसमें 3 से 4 लोगों के दबे होने की सम्भावना है।
उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल पर त्वरित रेस्क्यू हेतु रवाना करने के लिए निर्देशित किया गया।
उक्त आदेश के अनुपालन में पोस्ट अगस्तमुनि से हेड कांस्टेबल हरीश बंगारी के हमराह टीम रेस्क्यू हेतु तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमे पांच लोग दबे हुए थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा है जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत है। दो घायलों को पूर्व में ही अस्पताल भेज दिया गया है। एक महिला की मृत्यु हो गई है।
चमोली के पैनगड़ में दिनांक कल देररात भूस्खलन होने से तीन मकानों को भारी क्षति पहुंची है।जिसमे एक महिला की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है।दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिए गए हैं।दो व्यक्ति मकान के अंदर दबे है।जिनका रेस्क्यू चल रहा है *पैनगढ़ से अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार:-
*मृतका-* बंचुली देवी उम्र 70 वर्ष
*घर के अंदर फंसे हुए व्यक्तियों का विवरण :-*
1-घनानंद
2-देवानन्द
*व्यक्तिगत कार से CHC थराली भेजे गए व्यक्तियों का विवरण:-*
1-शांति देवी उम्र 35 वर्ष
2-योगेश पुत्र शांति देवी उम्र 15 वर्ष
उक्त दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद