देहरादून
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम देहरादून को और अधिक अच्छी रैंकिंग मिल सके इसके लिए भरसक प्रयास मेयर ओर निगम के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे है।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ वार्ड सुंदर दून के तहत 100 वार्डों में एक महाअभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है,जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में सप्ताह के तीन दिन साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और निगम की टीम के साथ जन जागरण अभियान के साथ कार्य किया जाता है। मेयर ने कहा कि लोगों से अनुरोध भी किया जाता है कि साफ सफाई का काम केवल निगम का ही नही बल्कि उनका भी है।इसी कड़ी में आज वार्ड 34 गोविंद गढ़ में मेयर ने निगम की टीम के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं को सुना।
हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने कूड़े की समस्या से मेयर को अवगत भी कराया जिस पर मेयर ने उन्हें उचित आश्वासन भी दिया।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर