देहरादून
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से नाबार्ड के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने राज्य के विकास को लेकर नाबार्ड के मद से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने को कहा।
शुक्रवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिए अधिकारियों का मंत्री डॉ अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए नाबार्ड आगे आये।
इस मौके पर मौजूद नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर विनोद कुमार बिष्ट ने बताया कि आरआईडीएस नाबार्ड के द्वारा ही मदद उपलब्ध कराता है। उन्होंने मंत्री डॉ अग्रवाल को बताया कि राज्य सरकार आरआईडीएस के जरिये प्रस्ताव दे, नाबार्ड उस पर स्वीकृति प्रदान करेगा।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने राज्य की अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए भी ज्यादा धनराशि देने को कहा, जिस पर नाबार्ड के अधिकारियों ने स्वीकृति दी। इस मौके पर नाबार्ड के जीएम सुनील कौशिक भी उपस्थित रहें।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच