देहरादून
दिनांक 10/11/2025 को वादी द्वारा अपने 10 वर्षीय नाबालिक पुत्र के घर से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में कोतवाली नगर में दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल मु०अ०सँ०- 389/25 धारा 137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया था, प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत नाबालिक बालक की तलाश हेतु तत्काल कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गुमशुदा बालक के परिजनों के मूल रूप से बिहार राज्य के निवासी होने तथा बच्चे के बिहार जाने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा आने जाने वाले रास्तो, बस/रेलवे स्टेशनों में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।
सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण में पुलिस टीम को उक्त बालक रेलवे स्टेशन देहरादून से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में अकेले बैठकर जाते हुए दिखाई दिया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रेन के रास्ते के रेलवे स्टेशन हरिद्वार, मुरादाबाद, प्रयागराज उ0प्र0 के सभी सीसीटीवी फुटेजो को खंगाला गया किन्तु कई लाभदायक जानकारी प्राप्त न होने पर उक्त ट्रैन के सभी रास्तो व अन्य राज्यों के रेलवे स्टेशनों पर गुमशुदा बालक के फोटो पम्पलेट चस्पा/वितरित किए गए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी बालक की तलाश हेतु व्यापक प्रचार/प्रसार करते हुए लगातार सभी संभावित स्थानों पर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय/सूचनाओं का आदान प्रदान करते हुए बरामदगी के प्रयास किये गए। पुलिस टीम बालक की तलाश हेतु लगातार किये जा रहे समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को गुमशुदा बालक के अहमदनगर, महाराष्ट्र में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को महाराष्ट्र रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद करते हुए देहरादून लाया गया तथा सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
नाबालिक बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा भावुक होकर उत्तराखंड पुलिस की संवेदनशीलता तथा समर्पण भाव की प्रसंशा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम :-*
1- निरी० हरिओम राज चौहान, प्रभारी कोतवाली नगर
2- अ०उ०नि० सोहनवीर सिंह रावत
3- कां० गिरीश कुमार
4- कां० इफ्तिखार अली

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द