देहरादून
सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को सूचना निदेशालय में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित सभी जनपदों के सूचना अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें सरकार एवं जनता के मध्य सेतु का कार्य करना है, जिसमें मीडिया का सबसे अधिक महत्व है। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को अपने नाम के अनुरूप सरकार की योजनाओं की सूचना तेज गति से आदान प्रदान करने तथा सरकार और मीडिया का समन्वय बनाते हुए लोक सम्पर्क का कार्य करना होगा।
सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सोशल मीडिया के माध्यम से भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाया जाये।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां