देहरादून
एमडीडीए द्वारा राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में आज प्राधिकरण द्वारा 2 स्थलों पर 80 बीघा भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई।
बता दे कि एमडीडीए को सूचना मिली की गांव छरबा,विरोटी वाला विकासनगर में एक व्यक्ति द्वारा बिना स्वीकृति के लगभग 55 बीघा भूमि में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है वही खुशहालपुर, हर्रबटपुर में ही 25 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति के अवैध प्लाटिंग जारी है।
जिसके चलते एमडीडीए की टीम ने सचिव एम एस बर्निया के आदेशानुसार सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता युगांक रावत, अमरलाल भट्ट तथा सुपरवाइजर अजय कुमार और पुलिस फ़ोर्स की उपस्थिति में बुलडोज़र की मदद से दोनो जगहों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान