देहरादून
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणा कोटी के नेतृत्व में सचिवालय में मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से मुलाकात कर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही निगमों के लिए 4% महंगाई भत्ता , गोल्डन कार्ड राज्य कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले सभी लाभों के संबंध में शासनादेश एक साथ किए जाने आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए एक साथ शासनादेश जारी किए जाने की मांग गई मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य निगम कर्मचारी महासंघ प्रतिनिधिमंडल को उपरोक्त के संबंध में आश्वस्त करते हुए अवगत कराया गया कि इस संबंध में निगमों के लिए 4% महंगाई भत्ता क्या आदेश यथाशीघ्र जारी कराए जाएंगे एवं अन्य समस्त शासनादेशों को राज्य कर्मचारियों के साथ ही जारी किए जाने के संबंध में जल्द ही एक कार्य योजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी जिस पर पूरे राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणा कोटी प्रदेश महामंत्री,ललित शर्मा, प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार , क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कांत शर्मा, अरविंद प्याल, प्रदेश महामंत्री स्वजल संगठन, सुमित सिंघल, डॉक्टर हर्ष मणि पंत, नंदलाल ,मनोज कुमार ,आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई
विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या, 12 नामजद आरोपियों में से 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, घटना पर सीएम धामी की दो टूक, जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग