चमोली
शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम समय चारों धामों के कपाट बंद करने की तिथि एवं मुहूर्त हुए तय।
18 नवंबर को 3:33 बजे बंद होंगे बद्रीनाथ के कपाट ।
भैया दूज पर्व पर 15 नवंबर को वृशिचक लग्न सुबह 8:30 बजे बंद होगा बाबा केदारनाथ धाम का कपाट।
यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को ही अभिजीत मुहूर्त एवं मकर लग्न में दोपहर 11:57 पर होगा बंद।
गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:45 पर होगा बंद।
विजयदशमी पर्व पर बद्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक समारोह में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने आदि शंकराचार्य की गाड़ी को साक्षी मानकर कपाट बंद करने की तिथि की घोषित।
15 नवंबर को ही बाबा केदार की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर ,16 नवंबर को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी और 17 नवंबर को पहुंचेगी शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर।
15 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद देवी यमुना की डोली खरसाली के लिए करेगी प्रस्थान।
मां गंगा के उत्सव डोली अंकूट पर कपाट बंद होने के बाद गंगोत्री धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल मुखीमठ के लिए करेगी प्रस्थान।
1 नवंबर को तुंगनाथ 22 नवंबर को बंद होंगे मध्यमेश्वर के कपाट।
1 नवंबर को धनु लग्न में सुबह 11:00 बजे बंद होंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट।
द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट 22 नवंबर को वृश्चिक लग्न में सुबह 8:00 बजे होंगे बंद।

More Stories
ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की गहन समीक्षा, प्रत्येक जनपद में पलायन रोकने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु ठोस रणनीति तैयार करें–गर्ब्याल
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव लोक निर्माण ने किया चारधाम यात्रा मार्गो का स्थलीय निरीक्षण
हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल