
हल्द्वानी
हल्द्वानी से मंगलवार देर रात काशीपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में हरीश रावत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काशीपुर के अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। देर रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व सीएम को जोर का झटका लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया हैं … जहां से डॉक्टरी परीक्षण के बाद सुबह 3 बजे पूर्व सीएम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील