देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ स्थित चटकेश्वर मंदिर व सैनी गांव के देवल समेत मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का संदेश भी दिया। उन्होंने सैनी गांव लोगों से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोरियाल ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ,बबीता चुफाल, विनीता बाफिला, अर्चना गंगोला, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
विधौली प्रेमनगर में रात्रि में वाहन में हुडदंग करना 3 छात्रों को पडा भारी, तीनो छात्रों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूको स्पोर्टस वाहन को किया सीज
कारी अब्दुल का जादू- टोना भी न आया काम, दून पुलिस के सामने हर पैंतरा हुआ नाकाम, बिना लाइसेंस के जडी बूटियों का दवाखाना चलाने वाले दम्पत्ति को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया