देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।

More Stories
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ