देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवार्ड मिलने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायक जुबिन नौटियाल को मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। गायक जुबिन नौटियाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद नरेश बसंल, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल आदि उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार के 22वें संस्करण में उत्तराखंड के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड दिया गया है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च