
देहरादून
रानी पोखरी के शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है।हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी।मृतकों में 3 पुत्री, माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। वजह का पता लगाया जा रहा है।
थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है। उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
रानी पोखरी क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
*नाम पता मृतक :-*
1- बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी)
2- नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी)
3- अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री)
4- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री)
5- स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं