देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्र में विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तो की जल्द गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में थाना प्रेमनगर पर जानलेवा हमले के सम्बंन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0- 159/23 धारा 147/324/352/504/307 भादवि में वांछित अभियुक्त सादिक उर्फ जीवन पुत्र मुन्तियाज निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना, जिला शामली, उत्तरप्रदेश की गिफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा पूर्व में अभियुक्त के मस्कन पर कई बार दबिशें दी गयी किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से लगातार बचता रहा। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट जारी कराया गया साथ ही धारा 82 सी0आर0पी0सी0 के आदेश प्राप्त कर अभियुक्त के घर पर कुर्की की उद्घोषणा को ढोल-नगाडे बजाते हुए अभियुक्त के घर पर चस्पा कराया गया साथ ही अभियुक्त के फोटो पम्पलेट उसके गांव एवं आस-पास के सम्भावित स्थानों व सम्बन्धित थाने पर चस्पा किये गये। अभियुक्त सादिक उर्फ जीवन की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 5000/-रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों व गिरफ्तारी के डर से अभियुक्त सादिक उर्फ जीवन द्वारा आज न्यायालय देहरादून में आत्म समर्पण किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त सादिक उर्फ जीवन को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
सादिक उर्फ जीवन पुत्र मुन्तियाज निवासी ग्राम भूरा थाना कैराना, जिला शामली, उत्तरप्रदेश

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच