देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लम्बे समय से फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक: 14-09-25 को वादी आसिफ मलिक द्वारा कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि मातावाला बाग के निकट अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनकी कार का पीछा करते हुए उन पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0: 337/2025, धारा- 109/125 /351(3)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 17-09-25 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 01- यश ठाकुर, 02- देवराज तथा 03- प्रिंस ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल 01 अन्य अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष का नाम प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर रू0 10,000/- (दस हजार रुपये) का ईनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों एंव मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 06-02-26 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सागर पुत्र अमरीश निवासी कुँआखेडा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 24 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद
2- उ0नि0 संदीप कुमार (एसओजी)
3- का0 पंकज (एसओजी)
4- का0 आशीष राठी

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रसोई गैस संकट के बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 1 अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार