नैनीताल: एक किशोरी का शव रविवार सुबह नैनी झील में तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया। नगर के नारायणनगर क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी गत 16 जून की रात्रि अचानक घर से गायब हो गई थी।
बताया गया है कि किशोरी को एक सीसीटीवी की फुटेज में उसी दिन रात्रि 10 बजकर 41 मिनट पर नयना देवी मंदिर से ठंडी सड़क की ओर जाते देखा गया था। अगले दिन पड़ताल में उसकी चप्पल भी नैनी झील के करीब मिले थे। तभी से उसके नैनी झील में डूबने की संभावना जताई जा रही थी। कोतवाली पुलिस व जल पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
आज तीसरे दिन सुबह किशोरी का शव पुस्तकालय के ठीक सामने ठंडी सड़क की ओर स्वयं झील की सतह पर तैरता हुआ राहगीरों को नजर आया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बरामद कर उसकी शिनाख्त कराई। मल्लीताल कोतवाली पुलिस किशोरी की मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च