देहरादून
पुलिस ने देवभूमि रक्षा अभियान के प्रमुख स्वामी दर्शन भारती को पुरोला जाने से रोक दिया। उन्हें उनके आवास पर ही रोका गया है। देहरादून में उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

महापंचायत के लिए स्वामी दर्शन भारती बुधवार शाम साढ़े चार बजे पुरोला जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने फेसबुक में दोपहर में पोस्ट कर समर्थकों को पुरोला जाने का समय शेयर किया था। इसकी सूचना लगते ही चार बजे सीओ सिटी नीरज सेमवाल पुलिस फोर्स के साथ राजपुर रोड स्थिति दर्शन भारती के आवास पर पहुंचे। उस वक्त उनके आवास पर कुछ समर्थक भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान उनकी पुलिस से भी नोंक-झोंक हुई। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें पुरोला जाने से रोक दिया। घर पर ही हिरासत में लिए जाने पर स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि अब नए दिन और जगह पर और बड़ी महापंचायत होगी। वह जल्द इसका ऐलान करेंगे।
दर्शन भारती ने पुलिस के पहुंचने से पहले उनके घर पर पत्थर फेंके जाने और साथ में एक धमकी भरा पत्र मिलने का भी आरोप लगाया। अपने आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को पत्र दिखाते हुए दर्शन भारती ने अपनी जान को भी खतरा बताया।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘