देहरादून: राज्य सतर्कता विभाग ने निलंबित आईएएस अधिकारी डा. रामविलास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप है।
राज्य सतर्कता विभाग के निदेशक अमित सिन्हा के मुताबिक पूछताछ के बाद उन्हें देर रात गिरफ्तार किया गया अमित सिन्हा का कहना है कि रिमांड पर लेकर रामविलास यादव से की पूछताछ की जाएगी। आज दोपहर 3 के बीच कोर्ट में विजिलेंस पेश करेगी। रामविलास यादव के 6 बैंक खातों को फ्रीज किया जा रहा है।
आय से 500 फीसदी अधिक सम्पति के मामले में रामविलास यादव आरोपित हैं। सवालों का सही तरीके से जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे पहले हाईकोर्ट की फटकार के बाद रामविलास यादव बुधवार (22 जून) को देहरादून के विजिलेंस ऑफिस में पूछताछ के लिए पहुंचे थे। कल दोपहर करीब 12:48 बजे के आसपास एक प्राइवेट कार में अपने अधिवक्ता के साथ रामविलास विजिलेंस के दफ्तर में पहुंचे थे, जहां करीब 14 घटों तक उनसे पूछताछ की गई।
भाजपा के प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि पार्टी की पहले से ही भष्ट्राचार के खिलाफ स्पष्ट नीति रही है। भ्रष्टाचार के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कोई भी अधिकारी कितना ही बड़ा क्यों ना हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं