
देहरादून
सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून स्थित कार्यालय में होली मिलन का समारोह मनाया। इस दौरान सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि होली एक ऐसा त्यौहार है जो बुराइयों में अच्छाई की जीत हुई है और हमारा संगठन एवं एक-एक कार्यकर्ता बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए जंग लड़ता रहेगा और इस प्रदेश को खुशहाल बनाने में सफल होगा वही सुराज सेवा दल ने होली मिलन समारोह में अपनी मातृ शक्ति का सम्मान किया और विशेष रूप से मातृशक्ति को पुष्पगुच्छ और मालाओं को पहना कर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सामने सम्मानित करने का काम किया क्योंकि मातृशक्ति ही इस देश और इस दुनिया की शक्ति है यह प्रदेश देवभूमि देवताओं का प्रदेश है जहां पर माँ की पूजा होती हो तो वहां सम्मान भी जरूरी है इस समारोह में सम्मिलित होने के लिए सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम पर मौजूद रहे एवं सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल एवं फूलों की बारिश करते हुए होली की बधाई दी।

कार्यक्रम में सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी, राजेंद्र पन्त, जीसी भट्ट, हरवीर , राजेश , विशंभर बजाज, मोहिनी, पूजा, सुनीता, पूनम ,सोनिया, सुदेश, रेखा, पदमा, नीतू, गीता,संजय, उज्जवल, सुंदर, प्रकाश, अनिल,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान